नई दिल्ली, अगस्त 15 -- उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द ही नई यूथ पॉलिसी लाने वाली है। 15 अगस्त 2026 यानी स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जेन जी और जेन अल्फा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संकल्प है कि हर युवा के हाथों में स्किल, इनोवेशन और रोजगार हो। इसे और गति देने के लिए युवाओं की संभावनाओं को पूरा करने के लिए यूपी सरकार एक नई यूथ पॉलिसी बहुत शीघ्र लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा करते हुए बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि यूथ पॉलिसी के जरिए राज्य के युवा को एक इंट्रीगेटेड अप्रोच के साथ उनके स्किल इनोवेशन और एम्प्लॉयमेंट को और मजबूती देने में सफलता मिलेगी। सीएम योगी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लखनऊ में ध्वजारोहण के बाद जेन जी और जेन अल्फा के लिए कहा कि जेन जी और जेन अल्फा के लिए एआई मशीन लर्निंग सेमी कंडेक्टर, स...