नई दिल्ली, अगस्त 18 -- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकारी बैंकों को युवाओं के हिसाब से बदलाव करने के लिए कहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत के सरकारी बैंकों (PSB) को कारोबार के लिए जरूरी समझदारी बनाए रखते हुए देश के युवाओं की नजर में अपनी 'कूल' इमेज बनानी चाहिए। उन्होंने सरकारी बैंकों को 16 साल से ज्यादा उम्र के युवाओं पर केंद्रित एक महीने का अभियान चलाने की सलाह दी है।प्राइवेट बैंकों को फेवरेट मानते हैं युवा वित्त मंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा, ''सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को युवाओं से सीधे संवाद कर उनकी अपेक्षाओं को समझना चाहिए और बैंकिंग को उनके लिए अधिक आकर्षक बनाना चाहिए।'' निर्मला सीतारमण ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की अब भी 'सरकारी बैंक' वाली छवि है और युवा ग्राहक निजी बैंकों को अधिक आकर्षक मानते हैं। उन्ह...