लखनऊ, सितम्बर 12 -- बसपा सुप्रीमो मायावती ने संगठन में युवाओं को पचास प्रतिशत भागीदारी देने की घोषणा कर जेन-जी को लुभाने का नया दाँव चला है। उन्हें टिकट देने में तरजीह की बात भी कही है। मायावती ने शनिवार को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि बसपा ने पूरे देश में और खासकर उत्तर प्रदेश में युवाओं को तरजीह देने की नीति के तहत जेन-जी को लगभग पचास प्रतिशत तक पार्टी संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रक्रिया लम्बे समय से अपनाई है। अब यूपी, उत्तराखण्ड व पंजाब विधानसभा चुनाव में भी सर्वसमाज के कर्मठ व युवा प्रतिभाओं को पार्टी उम्मीदवार बनाने में प्राथमिकता देने के निर्देश पर भी अमल किया जा रहा है। जिससे नई पीड़ी के जरिये देश में आपेक्षित अम्बेडकरवादी राजनीति एवं संवैधानिक मूल्यों का तेज़ी से विकास हो सके।संविधान का मानवतावादी उदेश्य जमीन पर लागू हो ...