वाराणसी, अगस्त 24 -- वाराणसी, हिटी। प्रदेश के पूर्व मंत्री शतरुद्र प्रकाश ने कहा है कि बेरोजगारी की स्थिति पर नियंत्रण के लिए केंद्रित परीक्षाओं नीट या नेट और विकेंद्रित परीक्षाओं को मजबूत बनाना होगा। इससे शिक्षा व्यवस्था सुधरेगी और बेरोजगारी पर नियंत्रण भी कर सकेंगे। ऐसा नहीं होने पर जेन-जी की फौज आने वाले समय में सरकारों के सामने बड़ी चुनौती बनकर खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि इसे स्वीकार करना होगा कि किसी भी पीढ़ी का अनिश्चित तथा सशंकित भविष्य उसे आंदोलित करता है। यह देश के साथ ही उत्तर प्रदेश के बेहतर विकास में बाधक बन सकता है। शतरुद्र ने कहा कि बीते मानसून सत्र के दौरान लोकसभा मे प्रस्तुत प्राक्कलन समिति (एस्टिमेट कमेटी) की (2026) की रिपोर्ट में लिखा है कि देश मे हर साल 12वीं कक्षा तक आते आते 73% छात्र-छात्राएं पढ़ाई छोड़ देते हैं, जबकि इस...