गिरडीह, जुलाई 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव साबिर अहमद खान ने कहा कि आखिरकार जेन जी की जीत हुई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक के मामले में आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं का समर्थन किया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने धरना-प्रदर्शन किया। भारत सरकार ने अलोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन का दमन करने की कोशिश की, पर वह छात्रों के चट्टानी संकल्प को ध्वस्त नहीं कर सके। आख़िरकार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना ही पड़ा। कहा कि छात्रों ने बता दिया कि अब देश में हिंदू-मुस्लिम की राजनीति नहीं चलेगी। यह भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा देश के युवाओं और राहुल गांधी के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत: कांग्रेस प्रवक्ता यह भी पढ...