फरीदाबाद, अगस्त 14 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। देश की आजादी और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को लेकर जेन जी (युवा पीढ़ी) की सोच में सम्मान के साथ जिम्मेदारी का भाव भी दिखाई दिया है। युवाओं ने कहा कि उनके लिए स्वतंत्रता केवल अंग्रेजी शासन से मुक्ति की कहानी नहीं, बल्कि अपने अधिकारों, अभिव्यक्ति की आजादी और देश के प्रति जिम्मेदारी से जुड़ा विषय है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जहां एक तरफ शहर में उत्सव का माहौल है, वहीं युवाओं में इसे लेकर खास उत्साह नजर आ रहा है। युवा तिरंगा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सोशल मीडिया अभियानों के जरिए देशभक्ति का संदेश दे रहे हैं। उनका कहना है कि आजादी का जश्न जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम के साथ मनाना चाहिए। यह भी पढ़ें- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पढ़ें उन महान नेताओं के विचार, जिन्होंने देश की तकदीर बदल दीशहीदों ...