मऊ, सितम्बर 2 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। जस्टिस मोर्चा की जेन जी कनेक्ट यात्रा मंगलवार को अपने 13वें दिन मधुबन से आगे बढ़ते हुए दुबारी और गाजियापुर क्षेत्र के इंटर कॉलेजों और डिग्री कॉलेजों में पहुंची। यात्रा में शामिल सदस्यों ने विद्यार्थियों से संवाद कर शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं समेत युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान विद्यार्थियों को यात्रा के उद्देश्यों और 10 सूत्रीय मांगों से संबंधित पर्चे भी वितरित किए गए। जस्टिस मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि सरकारी संस्थानों की बदहाल स्थिति प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है। संगठन ने दो अक्तूबर तक चिन्हित सरकारी स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार करने का अल्टीमेटम दिया है। सदस्यों ने चेतावनी दी कि तय समय तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मऊ में बड़े आंदोलन...