रामगढ़, अगस्त 6 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि । शांतिधारा फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना, प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर देश में बच्चों और जेन अल्फा के बीच तेजी से बढ़ रही सोशल मीडिया की लत पर चिंता जताई है। उन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया के लिए किसी नए कानून का प्रस्ताव नहीं : वैष्णवबच्चों में सोशल मीडिया उपयोग अपने पत्र में सुरेश पी अग्रवाल ने कहा है कि भारत में 15 वर्ष तक की आयु के लगभग 75 प्रतिशत बच्चे स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं, जबकि करीब 50 प्रतिशत बच्चे प्रतिदिन तीन घंटे से अधिक समय सोशल मीडिया पर व्यतीत करते हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 60 प्रतिशत बच्चे व्हाट्सएप, यूट्यूब और फेसबुक जैसे सो...