नई दिल्ली, अगस्त 20 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने जेन अल्फा के समर्थन में सरकार को कड़ी नसीहत दी है। मायावती ने कहा कि जेन-अल्फा यानी 2013 के बाद पैदा हुए बच्चों के स्कूलों की बदहाली आज देश की सबसे बड़ी चिंता बन गई है।अब स्कूलों के भवन, शिक्षक, पेयजल, शौचालय व साफ-सफाई आदि जैसी बुनियादी ज़रूरतों की अत्यन्त कमी है। बच्चे-बच्चियों में भी ख़ासकर अपने थोड़े 'अच्छे दिन' की उम्मीद लगाये स्कूली छात्र-छात्राएं और उनके माता-पिता भी सुखी भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा को लेकर हमेशा चिन्तित ही नहीं बल्कि उसके लिये लगातार काफी जद्दोजहद भी करते रहे हैं। देश भर में व विशेषकर यूपी एवं उत्तर भारत के राज्यों के स्कूलों के बदतर हालत की कड़वी ज़मीनी हक़ीक़त के कारण वे लोग अति-मुखर हो गए हैं। मायावती ने अपने पोस्ट में कहा कि वे लोग ...