गया, जून 12 -- सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (सीयूएसबी) के डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री के सहायक प्राध्यापक डॉ. सप्तर्षि घोष को भारत सरकार की अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) से 64 लाख रुपये का शोध अनुदान प्राप्त हुआ है। यह अनुदान आनुवंशिक (जेनेटिक) रोगों के विरुद्ध चिकित्सीय रणनीतियों के विकास से संबंधित शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया है। पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि डॉ. घोष को न्यूक्लिक अम्लों की संरचनात्मक परिवर्तनशीलता का रासायनिक मॉड्यूलेटरों की सहायता से अध्ययन करने के लिए एएनआरएफ द्वारा यह शोध अनुदान प्रदान किया गया है। इस अनुदान का उद्देश्य प्रस्तावित शोध कार्य को तीन वर्षों की अवधि तक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। इस परियोजना के अंतर्गत डॉ. घोष सीयूबी के बायोटेक्नोलॉजी एवं लाइफ साइंस विभागों के साथ सहयोगात्मक र...