लखनऊ, अप्रैल 23 -- विमान यात्रा के दौरान लगेज न मिलने की शिकायतें फिर बढ़ने लगी हैं। जेद्दा से लखनऊ लौटे यात्री ने शिकायत की है कि उसका लगेज गायब है। चार दिन से एयरपोर्ट पर जानकारी हासिल करने के लिए एयरलाइंस काउंटर के चक्कर लगा रहा है। यात्री ने विमानन नियामक डीजीसीए से गुहार लगाई है। यात्री अजीत सिंह के मुताबिक उन्होंने 19 अप्रैल को फ्लाइट एसवी 890 से जेद्दा से लखनऊ की यात्रा की थी। उन्होंने बताया कि जब वह अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे तो बताया गया कि लगेज कुछ देर में मिल जाएगा। काफी देर इंतजार करने के बाद भी लगेज नहीं मिला। यह भी पढ़ें- तेजस और गरीब रथ का एसी खराब, गर्मी से बेहाल हुए यात्री उनको बताया गया कि अब लगेज अगले दिन आएगा। इस तरह चार दिन हो गए हैं। सऊदिया एयरलाइंस के वर्ल्डट्रेसर सिस्टम में देखा तो वहां अब नो फाउंड दिखा रहा है। अजीत सिं...