कानपुर, फरवरी 9 -- चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर स्पार्क क्लब की ओर से आयोजित चंद्रा ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जेड क्लब ने वाईएमसी क्लब को आठ विकेट से हराया। दूसरे मैच में सोनेट क्लब ने भारत क्लब को पांच विकेट से पराजित किया। मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए मैच में जेड क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वाईएमसी क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 107 रन पर आलआउट हो गई। टीम की ओर से राहुल ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में अमन यादव ने तीन, सूरज व जहीर ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी जेड क्लब ने 12.5 ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से अमन राजपूत ने 58 रन बनाए। गेंदबाजी में अंशुमन त्रिपाठी को दो विकेट मिला। अमन राजपूत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.