रांची, अप्रैल 7 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जेडी नेशनल बीएड कॉलेज अनगड़ा में मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अनगड़ा के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जांच टीम का नेतृत्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ अंजलि द्वारा किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य को सबसे बड़ा धन बताया और सभी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी। इसके बाद टीम ने प्रशिक्षुओं के दांत, शुगर, बीपी और सीबीसी की जांच की। शिविर का नेतृत्व व्याख्याता हीरा लाल यादव ने किया। मौके पर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ निहारिका कुमारी, व्याख्याता डॉ ठाकुर अरुणिमा सिंह सुनीता कुमारी, डॉ ममता कुमारी, स्नेहा संपन्ना, चिंता कुमारी, रसिकन कंडुलना, अजीत कुमार, विजय बहादुर आदि ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...