रांची, अगस्त 29 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जेडी नेशनल बीएड कॉलेज, अनगड़ा की एनएसएस इकाई की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर इंडोर और आउटडोर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस की थीम 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' थी। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल और खेल भावना को बढ़ावा देना था। विद्यार्थियों ने शतरंज, कैरम, लूडो, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और वॉलीबॉल में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता डॉ. राजकुमार महतो ने किया। मौके पर कॉलेज की प्रिंसिपल इंचार्ज डॉ. ठाकुर अरुणिमा सिंह, व्याख्याता डॉ. हीरा लाल यादव, सुनीता कुमारी, चुमकी राय, डॉ. ममता कुमारी और चिंता कुमारी मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- शेखर राणा ने शतरंज व कैरम में प्रथम स्थान प्राप्त किया यह भी पढ़ें- डोरंडा कॉलेज में 'खेलेगा भारत, जीतेगा...