जेडीयू MLC कैंडिडेट नीरज से मिलने अस्पताल पहुंचे सम्राट चौधरी, चुनाव में बिगड़ गई तबीयत
पटना, अक्टूबर 20 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को जयप्रभा मेदांता अस्पताल पहुंचकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार से मुलाकात की। सीएम ने नीरज से उनका कुशलक्षेम जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय चौधरी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे। पटना स्नातक सीट से चुनाव लड़ रहे नीरज की सोमवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम दुर्गा पूजा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान नीरज कुमार को सीने में दर्द और तकलीफ हुई। इसके बाद उन्हें तुरंत पटना लाया गया, जहां उन्हें मेदांता अस्पता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.