नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- Nitish Kumar News: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश को जदयू विधानमंडल दल का नेता चुनने के लिए पार्टी ने अधिकृत किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर वह नेता और उपनेता दोनों का फैसला करेंगे। सोमवार को जेडीयू की अहम सांगठनिक बैठक में नीतीश कुमार को सर्व सम्मति से इसके लिए अधिकृत कर दिया गया। बैठक में नीतीश कुमार ने बताया कि वे फिर की यात्रा पर निकलेंगे। सोमवार को उनके आवास एक अणे मार्ग पर पार्टी की अहम बैठक हुई जिसमें सभी विधायक और सांसद शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली से पटना पहुंचे। सोमवार को एक अणे मार्ग में दिन के 11 बजे से यह बैठक शुरू हुई। इसमें पार्टी के सभी विधायक और विधान पार्षद शमिल हुए। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद विधानमंडल दल के नये नेता का...