पटना, जुलाई 10 -- JDU Expels Chhotu Singh: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पार्टी विरोधी आचरण के आरोप में छोटू सिंह की प्राथमिक सदस्यता को रद्द करते हुए उन्हें छह साल के लिए दल से निष्कासित किया है। छोटू सिंह को राजनीतिक गलियारों में जेडीयू के कद्दावर मंत्री अशोक चौधरी के बहुत ही करीबी नेताओं में गिना जाता है। नीतीश कुमार और अशोक चौधरी के कार्यक्रमों में छोटू सिंह अक्सर फोटो और वीडियो में दिख जाते थे। जदयू में प्रदेश महासचिव रहे छोटू सिंह का नाम उमेश कुशवाहा की नई टीम में कट गया था, जिसको लेकर वो बगावती तेवर दिखा रहे थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक छोटू सिंह को कुछ...