अलीगढ़, जून 20 -- n भम्रण के दौरान ढैंचा की फसल का किया निरीक्षण n कृषि योजनाओं की प्रगति समीक्षा हेतु मंडलीय बैठकअलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अच्छी फसल और बेहतर उत्पादन के लिए मिट्टी की सेहत की जांच बेहद जरूरी है। यह संदेश किसानों तक पहुंचाने के लिए कृषि निदेशालय से आए संयुक्त कृषि निदेशक (ब्यूरो) अखिलेश कुमार सिंह ने खुद धनीपुर के गांव भोजपुर में खेत से मिट्टी का नमूना लिया।उन्होंने किसान मोहित प्रताप सिंह के एक एकड़ क्षेत्र में धान की सीधी बुआई फसल का निरीक्षण भी किया।इसके बाद नोडल अधिकारी ने अलीगढ़ मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में खरीफ फसलों के बीजों व मिनीकिट्स के वितरण, ढैंचा हरी खाद, खेत तालाब योजना, और उर्वरकों की उपलब्धता की जांच की गई। साथ ही कृषि रक्षा रसायनों, टॉप-20 बायर और मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की प्रगत...