घाटशिला, जनवरी 6 -- पोटका। झारखंड डेवलपमेंट फाउंडेशन संस्था के द्वारा मंगलवार को नशामुक्ति अभियान चलाया गया। अभियान में जेडीएफ के सैंकड़ों सदस्यों ने रैली निकाली। संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों ने हाथों नशा मुक्ति का तख्ती लेकर रैली पोटका हेंसलबील चौक से शुरू कर प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचा एवं बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। रैली में नशाखोरी को भगाओ, देश बचाओ का नारा दिया गया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष शंकर दास ने कहा कि नशा से समाज पीछे की ओर जा रहा है। गांजा, अफीम, ब्राउन शुगर, शराब के सेवन से युवा वर्ग बर्बादी के कगार पर जा रहे हैं। इसलिए बचाव हेतु नशा के उत्पाद बनाने वाली कंपनियों पर प्रतिबंध लगाकर कारवाई किया जाए। ज्ञापन में नशा सेवन सामग्री पर रोक लगाने, महिलाओं को घरेलू स्वरोजगार से जोड़ने, ग्रामीण क्षेत्र में कृषि कार्य हेतु जागरूकता कार्यक्र...