प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल एवं जोनल पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक भावापुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आरके त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन मंडल मंत्री मदन लाल ने किया। बैठक में मुख्यालय मंडल के चयनित पदाधिकारियों का स्वागत संरक्षक एके भारद्वाज ने पुष्पमाला पहनाकर किया। इसमें जीएम कार्यालय हेडक्वार्टर के जेडए खान को अध्यक्ष और राज नारायण वर्मा को सचिव चुना गया। जोनल महामंत्री आरएन सिंह ने पेंशनरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आठवें वेतन आयोग को लेकर सावधान रहने की बात कही। कहा कि मांगें न मानी गईं तो महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। बैठक को हिंछलाल सिंगरौर, बृजेश कुमार, आरएल गौतम और मदन मोहन सहित अन्य पदाधिकारियों ...