पलामू, अक्टूबर 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र चियांकी के प्रशिक्षण हॉल मे शुक्रवार को अनुसूचित जाति उप परियोजना (एससीएसपी) के अंतर्गत किसानों को दलहन, तेलहन और रबी फसल की बेहतर उत्पादन करने के लिए पर प्रशिक्षण दिया गया साथ ही किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया। निक्रा परियोजना के मुख्य वैज्ञानिक डॉ डीएन सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान बदलते जलवायु को देखते हुए किसान धान एवं गेहूं के स्थान पर चना, तिसी और सरसों के खेती करने की सलाह दिया। भारत सरकार के दलहन मिशन योजना के बारे मे जानकारी दिया। उन्होंने किसानों को दलहन और तिलहन की खेती में आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है ताकि किसान आर्थिक रूप से मजबूत हों। क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के सह निदेशक डॉ अखिलेश साह ने गेंहू और बीज उपचार, खरपतवार प्रबंधन, सिंचाई के बारे में बताया और ...