जेडआरयूसीसी बैठक में 'कवच' तकनीक छाई
प्रयागराज, मई 20 -- उत्तर मध्य रेलवे की 10वीं क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति (जेडआरयूसीसी) की द्वितीय बैठक बुधवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुई। इसमें रेलवे सुरक्षा के लिए लागू की जा रही 'कवच' तकनीक और यात्री सुविधाओं के विस्तार पर विशेष मंथन हुआ। बैठक में राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, लोकसभा सांसद संध्या राय (दतिया) और विधायक मनीषा अनुरागी(राठ) समेत समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में नई ट्रेनों के संचालन से लेकर यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के प्रस्ताव रखे। हालांकि, फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल और इलाहाबाद सांसद उज्जवल रमण सिंह की जगह उनके प्रतिनिधि पहुंचे। वहीं, उत्तर मध्य रेलवे के जीएम नरेश पाल सिंह ने कहा, प्रयागराज-कानपुर रेलखंड के 190 किलोमीटर हिस्से में 'कवच' तकनीक की कमीशनिंग पूरी कर ली गई है। यह भी पढ़ें- स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.