कानपुर, जून 18 -- चकेरी। एक महिला ने आरोप लगाया है कि जेठ व देवर उनके व नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी करते हैं। पीड़िता ने अपने पति से इसकी शिकायत की थी, जब पति ने विरोध जताया तो आरोपितों ने मारपीट की। इसके बाद पीड़िता ने चकेरी थाने में शिकायत की है। चकेरी निवासी महिला के अनुसार वे अपने पति व नाबालिग बेटी के साथ पति के पैतृक मकान में रहती हैं। पीड़िता ने बताया कि जेठ व देवर पति के काम पर जाने के बाद उनसे व बेटी से छेड़खानी करते हैं। जिस पर उन्होंने बीती आठ जून को पति से शिकायत की। पति ने जेठ व देवर से विरोध किया तो आरोपितों ने उनसे मारपीट कर धमकाया। जिसके बाद उन्होंने पहले चौकी में शिकायत की। आरोप है कि एक महिला दरोगा ने कार्रवाई न करते हुए उन्हें ही जेठ व देवर से अलग किराये के मकान में रहने की सलाह दे डाली। जिसके बाद उन्होंने चकेरी थाने म...