जहानाबाद, मई 4 -- घोसी, निज संवाददाता सोमवार के दोपहर घोसी, मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र के इलाकों में तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को जेठ के महीने में ही सावन का एहसास कर दिया। दोपहर के 3 के लगभग आसमान में अंधेरा छाने से लोगों को शाम का नजर दिखने लगा। इसके बाद तेज आंधी के साथ झमाझम वर्षा से इलाके के खेत खलिहानों में पानी जमा हो गया। इस संदर्भ में इलाके के किसान गजानंद शर्मा का कहना है कि यह पानी किसानों के लिए वरदान साबित होगी खेतों में नमी आने के कारण किसान अपने खेतों की जुताई कर सकेंगे ताकि आने वाला रोहनी नक्षत्र में समय पर धान के विचारों की बुवाई संभव हो सके। यह भी पढ़ें- जेठ में दिखा सावन का नजारा इसके साथ ही इलाके में किसान मकई के साथ-साथ सब्जी के फसल भी लगा पाएंगे जिससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि तेज हवा के कारण इला...