देहरादून, मई 15 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार में जेठ महीने में संग्रांद पर शुक्रवार को गुरमत समागम का आयोजन हुआ। जिसमें भाई मनप्रीत सिंह ने आसा की वार, गुरु अर्जुन देव महाराज की शहीदी पर्व पर श्री सुखमनी साहिब का पाठ, श्री अखंड पाठ साहिब, श्री गुरु सिंह सभा के हेड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह ने कथा, हजूरी रागी नरेन्द्र सिंह ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किए। अरदास, हुकमनामा के बाद गुरु का अटूट लंगर बरता गया। मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...