हापुड़, जनवरी 30 -- क्षेत्र के गांव चकलठीरा निवासी बीना ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। पति के मजदूरी के जाने के बाद उसका जेठ और जेठानी आए दिन उसके साथ गाली गलौज करते है। यदि वह उनको विरोध करती है तो आरोपी उनके साथ मारपीट करते है। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व भी आरोपियों ने उसको पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.