हापुड़, अप्रैल 13 -- नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसका पति बाहर रहकर नौकरी करता है। घर पर वह अकेली रहती है। उसका जेठ आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उसको परेशान करता है। पीड़िता ने बताया कि अब उसने जेठ की आदत से परेशान होकर कैमरा लगावाने का प्रयास किया तो जेठ वहां आया और गाली गलौज करने लगा और उसको पकड़ कर अभद्रता करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...