जेठ पर दबाव बनाने को महिला ने लगाई आग
अमरोहा, जून 27 -- मकान को लेकर चल रहे विवाद में जेठ को घर से निकलने के लिए महिला ने अपने कपड़ों में आग लगा ली। मौके पर मौजूद परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई। इस कदम में मामूली रूप से झुलसी महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बे के मोहल्ला सईदाबाद की मंढया के रहने वाले सलीम व उसके भाई आलिम में मकान को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को दोनों में फिर कहासुनी हो गई। जिस पर आलिम की पत्नी गुलशफा ने अपने जेठ सलीम के परिवार को घर खाली करने को कहा, मना करने पर महिला ने तेल छिड़क कर आग लगा ली। यह भी पढ़ें- जेठ पर दबाव बनाने को महिला ने लगाई आग मौके पर मौजूद परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई ओर निजी अस्पताल में भर्ती कराया, सूचना पर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल, मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.