लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 7 -- लखीमपुर, संवाददाता। पढुआ थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति व ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति व ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। आरोप है कि जेठ ने उससे अश्लील हरकत की है। विवाहिता ने बताया कि उसकी शाकी 08 अप्रैल 2025 को मुस्लिम रीति-रिवाज से पढुआ थाना क्षेत्र से हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष उससे दो लाख रुपये नकद और अपाचे बाइक की मांग कर रहा था। मायके वालों ने जब मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो ससुराली उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि उसके जेठ ने कई बार उसके साथ गलत नीयत से छेड़खानी की और मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाए। शिकायत करने पर पति और अन्य परिजनों ने उल्टा उसे ह...