मुजफ्फर नगर, मई 17 -- मोरना भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में पारिवारिक विवाद के चलते जेठ और उसके पुत्रों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी महिला तबस्सुम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार दोपहर वह अपने बेटे और बेटी के साथ घर पर मौजूद थी। आरोप है कि तभी उसका जेठ शमशाद अपने पुत्रों के साथ हाथों में चाकू व लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आया। आरोपियों ने गाली-गलौज कर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर मां, बेटे और बेटी के साथ मारपीट की गई, जिससे तीनों घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शमशाद, समीर और अल्तमश के खिला...