मेरठ, मई 2 -- नंगली आजड़ गांव निवासी एक महिला ने अपने जेठ पर घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाने पर दी तहरीर में नगली आजड़ निवासी ममता ने बताया कि 20 अप्रैल की रात उसका जेठ खेमचंद शराब के नशे में उसके घर में घुस आया। जेठ ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उसके शोर मचाने पर पड़ोसियों को आता देखकर आरोपी जेठ फरार हो गया था। उसने घायल अवस्था में थाने पहुंच कर पुलिस को जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि पीडिता की तहरीर पर जांच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया,विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.