बागपत, जून 14 -- दाहा। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर कपड़े बदल रही महिला के साथ सगे जेठ ने छेड़छाड़ कर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि एक महिला ने अपने सगे जेठ के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब साढ़े नौ बजे घर में अकेली थी उसके कमरे में गेट नहीं है। वह अगले दिन मायके जाने की तैयारी कर रही थी। जैसे ही वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी तो अचानक उसका जेठ घर में घुस गया तथा उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। यह भी पढ़ें- पति की गैरमौजूदगी में देवर पर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग उसने मौका पाकर डायल 112 पर सूचना दे दी। जिस पर जेठ उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने जेठ इकराम के खिलाफ मुकदमा दर्...