पीलीभीत, फरवरी 12 -- पीलीभीत। दहेज में चार लाख रुपये न देने पर विवाहिता को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। जेठ ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म भी किया। विरोध करने पर ससुरालियों ने उसकी पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता की तहरीर पर गजरौला पुलिस ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी शादी बरेली जिले के थाना शीशगढ़ क्षेत्र के एक गांव के निवासी मुनीष गंगवार से हुई थी। आरोप है की शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज में चार लाख रुपये नगद की मांग करने लगे। जब उसने दहेज देने में असमर्थता जताई तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इसकी शिकायत उसने अपने मायके वालों से की। मायके वालों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.