गाजीपुर, अप्रैल 11 -- दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी रिजवाना खातून ने अपने जेठ उबैद और देवर जाबिर उर्फ सारिक पर उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने दिलदारनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता का कहना है कि चार अप्रैल की रात करीब 8 बजे जब वह घर में अकेली थीं। तभी दोनों आरोपित उनके बाथरूम निर्माण स्थल पर पानी की टंकी जोड़ने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया, लेकिन पुलिस के जाने के बाद दोनों ने फिर गाली-गलौज की। आरोप है कि जाबिर और उबैद ने हाथ पकड़कर मोड़ दिया और कमरे में गिराकर दुष्कर्म व हत्या की धमकी दी। रिजवाना खातून ने आरोप लगाया कि शादी के आठ वर्षों से दोनों उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और घर में चै...