बरेली, मार्च 30 -- मीरगंज। हुरहुरी की सुमित्रा देवी पत्नी रामेश्वर दयाल घर में बैठी थीं। आरोप है कि जेठ कृपाल सिंह, जेठानी गुड्डी देवी एवं समित कुमार ने शनिवार सुबह गाली गलौच की। आरोपियों ने सुमित्रा देवी एवं उनके भाई हरेंद्र को लात-घूसों व डंडों से पीटा। गांव वालों ने उनको बचाया। सुमित्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...