रामपुर, मई 8 -- सैफनी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने जेठ और उसके बेटों पर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु के बाद जेठ करन सिंह उसके हिस्से की संपत्ति हड़पना चाहता है। आरोप है कि 2 मई को खेत पर जेठ व उसके बेटों ने महिला के साथ अभद्रता और मारपीट की। बीच-बचाव में आए दामाद व रिश्तेदार के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...