मुरादाबाद, मई 1 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुर निवासी विमला पत्नी इमरत सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 29 अप्रैल की शाम 6 बजे वह अपने घर पर मौजूद थी। तभी उनके जेठ भगवान दास और उनके बेटे अभिषेक, शिवम और नितिन उसके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे, जब उनके बेटे सचिन ने गाली देने से मना किया, तब सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह अपने बेटे को बचाने आई, तब सभी ने उसके साथ भी मारपीट की। इस दौरान जयपाल और रंजीत भी आ गए और उन्होंने भी उसे और उसके बेटे को मारापीटा, जिससे उनके गंभीर चोटे आई। यह भी पढ़ें- मारपीट में चार लोग घायल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...