बांका, जून 25 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के सुप्रसिद्ध ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर में सावन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब तक प्रशासनिक व्यवस्था नहीं होने से इस बार भी शिव भक्तों को परेशानी होने की संभावना है। मालूम हो कि हर वर्ष सावन महीने में बड़ी संख्या में कांवरिया सुल्तानगंज के उत्तर वाहिनी गंगा से जल भर कर पैदल शाहकुंड, चिरैया, डुमरिया, पवई, अमरपुर होते हुए ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर आते हैं। लेकिन मंदिर परिसर में किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिलने से श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। हालांकि मंदिर प्रबंधन द्वारा चढ़ावे आदि से प्राप्त सीमित आमदनी से मंदिर का कुछ विकास कराया है। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले से पहले ट्रैफिक जाम का खतरा मंदिर प्रबंधन की व्यवस्थाएं मंदिर समिति के अध्यक्ष दुर्गा कुमार सिंह ने बताया कि कांवरियों को कतारबद्ध क...