बांका, मई 14 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के जेठौर के समीप चांदन नदी पर बने पुल को जिला प्रशासन द्वारा बंद कर दिए जाने से तथा वाहनों का रूट बदलने से अब अमरपुर बांका पथ पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा। जिससे इंग्लिश मोड़ के आगे करीब पचास वर्ष से ज्यादा पुराने कुंडा पुल पर खतरा उत्पन्न हो गया है। यह भी पढ़ें- जेठौर पुल बंद, पुराने कुंडा पुल से गुजरेंगे भारी वाहनरूट परिवर्तन के कारण समस्या जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, अब बांका के शास्त्री चौक, पोस्ट ऑफिस के पीछे, आजाद चौक, डीएम आवास चौक, तारा मंदिर, पोखरिया होते हुए गाडियां समुखिया मोड़ आएंगी तथा वहां से इंग्लिश मोड़ के रास्ते शंभूगंज, अमरपुर होते हुए वाहन चलेंगे। महगामा मोड़ एवं इंग्लिश मोड़ के बीच पचास वर्ष से अधिक पुराना कुंडा पुल है जिस पर वाहनों का दबाव पड़ेगा। यह भी...