बांका, अप्रैल 17 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के सुप्रसिद्ध ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर के विकास के लिए विभागीय अधिकारियों ने पहल तेज कर दी है। अमरपुर के विधायक सह पूर्व मंत्री जयंत राज के प्रयास से कला संस्कृति एवं पर्यटन विभाग इस मंदिर के विकास की रूपरेखा तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।‌ गुरुवार को बांका के कला संस्कृति विभाग के पदाधिकारी शंभू पटेल, आर्किटेक्ट माधव भारद्वाज, पर्यटन विभाग के कनीय अभियंता रितेश कुमार, पियूष सिंह आदि अमरपुर बीडीओ प्रतीक राज के साथ ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर समिति के अध्यक्ष दुर्गा कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सूर्यदेव सिंह, संरक्षक बंटी सिंह, अंशुमान सिंह, अवधेश सिंह, आत्मदेव सिंह आदि ने उन्हें बताया कि यह मंदिर सदियों पुराना है। यह भी पढ़ें- अमरोहा में पर्यटन विकास की योजनाओं के लिए 3.37 करोड़ की ...