हाजीपुर, अप्रैल 15 -- राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर थाना क्षेत्र सैदाबाद जेठुली घाट गंगा नदी में मंगलवार को नहाने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक सैदाबाद पंचायत के अनिल राय के 12 वर्षीय पुत्र अंगद कुमार उर्फ भुल्लू कुमार बताया गया है। घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। यह भी पढ़ें- सोनवर्षा घाट में स्नान के दौरान डूबा बालक मौत उसके बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए। मिली जानकारी के अनुसार अंगद कुमार अपने परिवार के लोगों के साथ मंगलवार की सुबह गंगा स्नान के लिए ज...