कौशाम्बी, जून 2 -- पिपरी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव की पिंकी देवी पत्नी सरजू प्रसाद ने बताया कि 31 मई को जेठानी आरती पत्नी राम सिंह पारिवारिक बातों को लेकर गाली-गलौज कर रही थी। विरोध करने पर अपने बेटे आर्यन के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पिपरी एसओ सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.