जेठानी के अंतिम संस्कार में गए पिता को पीटा
हमीरपुर, मार्च 22 -- भरुआ सुमेरपुर। पुत्री के जेठानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए पिता को पुत्री के ससुरालीजनों ने धारदार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। सुरौली बुजुर्ग निवासी रामबाबू अहिरवार ने बताया कि उसकी पुत्री खुशबू की ससुराल थानाक्षेत्र के धरमपुर गांव में है। पुत्री की जेठानी की मौत की सूचना मिलने पर वह रविवार को पुत्री खुशबू, पुत्र कमल, पत्नी तुलसा के साथ गया था। पुत्री से ससुराल में मनमुटाव चल रहा है। इससे नाराज होकर संजय, लवलेश, सुरेश ने धारदार हथियार से अचानक हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर घटना की जांच के लिए पुलिस बल गांव भेजा है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.