प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 9 -- डेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। एसपी दीपक भूकर ने सीओ सदर करिश्मा गुप्ता के साथ शनिवार को जेठवारा थाने का निरीक्षण किया। इसके पूर्व जनसुनवाई करते हुए निर्देश दिया कि कार्रवाई समय सीमा के भीतर होनी बहुत जरूरी है। भूमि संबंधी विवादों, पैमाइश, कब्जा, राजस्व आदि से जुड़ी शिकायतों में एसपी पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर स्थलीय निरीक्षण करके कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक एवं सीओ सदर ने जेठवारा थाने का निरीक्षण किया। परिसर में सफाई के लिए निर्देशित किया। थाने के अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट करने के भी निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- थाना समाधान दिवस पर सुनी गई शिकायतें थाना प्रभारी से कहा कि पीड़ितों विशेषकर महिलाओं एवं बुजुर्गों की शिकायतों पर विशेष संवेदनश...