रामपुर, अप्रैल 4 -- जमीन के विवाद को लेकर महिला के जेठ और सास ने विधवा महिला को गालियां दी, विरोध करने पर लाठी डंडों, लात घूसों से मार पीटकर घायल कर दिया। घायल महिला ने सास, जेठ सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम मुआना निवासी अनीता दो अप्रैल को मुरादाबाद मार्ग स्थित ग्राम बादली की शीशा फेक्ट्री में काम करने के बाद अपने घर वापस आई तो वह अपने गेट पर रास्ते में ही से अपनी पुत्री को आवाज देने लगी। महिला की आवाज को सुनकर उसके जेठ नरेश, सतीश, सास भगवान देई सहित तीनों लोग विधवा महिला को रास्तें में ही खड़े होकर गालियां देने लगें। विधवा महिला और जेठ के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी कारण महिला के जेठ उसे घर से भगाने की धमकी देते है। जबकि वह अपने बच्चे के साथ अलग मकान में रहती है। महिला के पति की मृत्यु हो चु...