धनबाद, फरवरी 25 -- धनबाद। सरायढेला कल्याणी मिल के पास रहने वाली रूचि दास ने अपने जेठ नीरज चौरसिया, जेठानी नीतू चौरसिया और भतीजा अरुष चौरसिया पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए सरायढेला थाना में शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि 22 फरवरी को रूचि अपने सास-ससुर को खाना देने गई थी, इसी बीच तीनों आरोपियों ने हमला बोल दिया। उनका सिर रसोई गैस के सिलेंडर पर पटकने लगे। लकड़ी के पटरे से भी वार किया। सास, ससुर और देवरानी ने उन्हें बचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...