कानपुर, दिसम्बर 12 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश के ऊपरी हिस्से में घने कोहरे का अलर्ट जारी है। इसका असर प्रदेश के अन्य हिस्सों पर भी पड़ रहा है। करीब 20 नॉट की रफ्तार से चल रही जेट स्ट्रीम के कारण सर्दी का अच्छा अहसास बना हुआ है। इसके 100 नॉट के नजदीक पहुंचने पर ठिठुरन भरी सर्दी पड़ेगी, जिसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। शुक्रवार को भी कानपुर की रात प्रदेश में सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम रही। गुरुवार के मुकाबले यह 0.4 डिग्री अधिक है। फिर भी प्रदेश में यह सबसे कम पारा रहा। मुजफ्फरनगर में 6.8, अयोध्या 7.0, इटावा 7.2 और बरेली 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह अधिकतम पारा 24.7 डिग्री रहा जो गुरुवार के मुकाबले 0.2 डिग्री कम है। जेट स्ट्रीम की गति धीमी और नीचे की ओर होने से उत्तर प्रदेश मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.