रांची, अप्रैल 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (जेट) 2024 में लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस तथा फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स विषयों को शामिल करने को लेकर दायर याचिका पर शनिवार को सुनवाई पूरी करने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सभी पक्षों को इस मामले में अपना लिखित पक्ष भी रखने का निर्देश दिया। लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस से संबंधित याचिका राजेश कुमार एवं अन्य की ओर से दायर की गई है।प्रार्थियों का कहना है कि वह केवल समान अवसर की मांग कर रहे हैं। जिन अन्य विषयों को जेट में शामिल किया गया है, उनमें स्वीकृत पदों के लिए न्यूनतम योग्यता मास्टर्स डिग्री के साथ नेट/जेट निर्धारित है। यह भी पढ़ें- CUET UG : सीयूईटी यूजी अभ्यर्थियों को राहत, NTA ने दिया विषयों में करेक्शन का मौका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.