रांची, अप्रैल 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (जेट) 2024 में लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस तथा फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स विषयों को शामिल करने की मांग से जुड़ी याचिकाओं पर आंशिक सुनवाई हुई। अदालत ने 18 अप्रैल को मामले की विस्तृत सुनवाई निर्धारित की। सुनवाई के दौरान प्रार्थी राजेश कुमार एवं गुलशन कुमार ने कहा कि वह केवल समान अवसर की मांग कर रहे हैं। जिन अन्य विषयों को जेट में शामिल किया गया है, उनमें स्वीकृत पदों के लिए न्यूनतम योग्यता मास्टर्स डिग्री के साथ नेट-जेट निर्धारित है। इसी प्रकार की योग्यता वाले स्वीकृत पद इन दोनों विषयों में भी मौजूद हैं।संबंधित विषयों में बड़ी संख्या में पद रिक्त पड़े हैं, विशेषकर लाइब्रेरियन के पद। ऐसे में इन विषयों को परीक्षा से बाहर रखना उचित नहीं है।...