रांची, अप्रैल 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) 2024 के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। सभी तरह की व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए गुरुवार को समाहरणालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक ने ने दंडाधिकारियों, पुलिस अफसरों, केंद्र अधीक्षकों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, फर्जी परीक्षार्थियों व अनुचित संसाधनों पर रोकथाम, आपातकालीन हालात से निपटने की तैयारी आदि पर रणनीति बनाई गई। राजेश्वर नाथ ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कराने को कहा। केंद्रों के आसपास यातायात व्यव...